बाबा भोलेनाथ की शरण में अभिषेक शर्मा, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर

भगवान की भक्ति में लीन अभिषेक शर्मा
IPL 2026: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद क्रिकेटर अभिषेक शर्मा भगवान शिव की आराधना में व्यस्त हैं. अध्यात्म के इस सफर के तुरंत बाद वह नीली जर्सी में वापसी करेंगे. उन्हें आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के लिए खेलते हुए देखा जाएगा.
IPL 2026: भारतीय टीम के आगामी यूके दौरे से पहले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. इस खास दौरे पर रवाना होने से पहले वह दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंभकोणम पहुंचे. यहां उन्होंने उस प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर के दर्शन किए, जिसके बारे में मान्यता है कि वहां स्वयं भगवान श्री राम ने 108 शिवलिंग स्थापित किए थे. अभिषेक ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से फैंस के साथ इस आध्यात्मिक यात्रा की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं.
सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
आगामी यूके दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा बनने जा रहे युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा इन दिनों धार्मिक यात्रा पर हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पांच तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपनी इस यात्रा की झलक दिखाई है. इनमें से एक तस्वीर में वह मंदिर परिसर में ध्यान लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. अपनी पोस्ट के साथ अभिषेक ने लिखा- “कुंभकोणम के हृदय में शांति की तलाश कर रहा हूं. पापनासम स्थित उस मंदिर के दर्शन सभी को करने चाहिए, जहां भगवान राम ने 108 शिवलिंग स्थापित किए थे.” ऐतिहासिक मान्यताओं वाले इस प्राचीन मंदिर के दर्शन करने के बाद, अभिषेक जल्द ही भारतीय टीम के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होंगे.
IPL 2026 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 का सीजन अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा, जहां उन्होंने 15 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 563 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शानदार शतक और 4 बेहतरीन अर्धशतक भी निकले. यूके दौरे के बाद अभिषेक शर्मा का अगला बड़ा टारगेट एशियन गेम्स हो सकता है. जो इस साल सितंबर-अक्टूबर के महीने में जापान में आयोजित होने वाले हैं.
इसे भी पढ़े- भारत में जन्में खिलाड़ी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में एंट्री, 62 साल बाद क्रिकेट में दिखेगा यह अनोखा नजारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










