कैरो थाना में मारपीट का मामला दर्ज

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 10 Jun 2026 9:49 PM

विज्ञापन

कैरो थाना में मारपीट का मामला दर्ज

विज्ञापन

कैरो़ लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र के हनहट गांव में बकरी द्वारा गेंदा फूल के खेत को चराये जाने के विरोध करने पर 45 वर्षीय विजय भगत ने 16 वर्षीय नाबालिग पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के अनुसार, किशोर कंचरी टंगरा टाड़ में बकरी चर रहा था. जब बकरियां विजय के खेत में घुसीं, तो उन्होंने रोकने का प्रयास किया. इस पर युवक ने गाली-गलौज करते हुए जेब से कोई वस्तु निकालकर विजय के सिर पर वार किया. हमले में विजय बेहोश हो गये, जिन्हें ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया. गंभीर स्थिति के कारण उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है. कैरो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में स्व का भाव जगाया : ओमप्रकाश सिंह

फोटो.वर्ष 2013 में गांधी नगर में आयोजित किसान सम्मेलन में नरेंद्र मोदी से मिलते ओमप्रकाश सिंह व अन्य

लोहरदगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित करने पर भाजपाइयों में हर्ष है. भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 10 जून को लगातार 4,399 कार्य दिवस पूर्ण कर नया इतिहास रचा है. वे देश के सीधे मतों से निर्वाचित सर्वाधिक समय तक रहने वाले पहले प्रधानमंत्री बन चुके हैं. श्री सिंह ने कहा कि नेहरू जी पहले चुनाव से पूर्व भी पद पर थे, वे सीधे जनता द्वारा नहीं चुने गये थे. नेहरू जी ने देश को अंग्रेजी पद्धति का विस्तार दिया, जबकि पीएम मोदी ने देश में स्व का भाव जगाकर भारत को सही पहचान दिलायी है. मौके पर भाजपाइयों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनायी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola