झारोटेफ लातेहार प्रखंड का पुनर्गठन, धीरज कुमार बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
 मांग पत्र सौंपते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

मांग पत्र सौंपते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

लातेहार में झारोटेफ का पुनर्गठन हुआ, धीरज कुमार को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। संगठन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर झामुमो को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन

लातेहार: झारखंड अधिकारी शिक्षक कर्मचारी संघ (झारोटेफ) के बैनर तले लातेहार प्रखंड के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की बैठक स्थानीय खेल स्टेडियम में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से धीरज कुमार को प्रखंड अध्यक्ष और दिलीप कुमार सिंह को प्रखंड सचिव चुना गया. नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार ने संगठन को विश्वास दिलाया कि वह पूरी तन्मयता से संगठन को आगे बढ़ायेंगे और हमेशा कर्मचारी हित में कार्य करेंगे.

संगठन के पुनर्गठन के बाद झारोटेफ ने अपने आंदोलन के प्रथम चरण का आगाज करते हुए विभिन्न न्यायोचित मांगों के समर्थन में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की और चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा. संगठन राज्यकर्मियों की कई लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत है. इनमें प्रमुख रूप से एमएसीपी, शिशु शिक्षण भत्ता, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करना, परिवहन भत्ता और अन्य कल्याणकारी मांगें शामिल हैं.

संगठन का कहना है कि इनमें से कई मांगें सत्ताधारी दल के चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल थीं. ज्ञापन लेने के बाद झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने आश्वस्त किया कि संगठन के माध्यम से इन सभी न्यायोचित मांगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचाया जायेगा.

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव संजीव कुमार चंद्र, अभय पांडेय, संजय प्रसाद, रशीद अंसारी, अविनाश, गोविंद सिंह, बलराम सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola