लातेहार में ‘नीति तारा’ पोर्टल का शुभारंभ, योजनाओं की होगी वैज्ञानिक निगरानी

उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network
लातेहार में नीति आयोग के नीति तारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त ने सरकारी योजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता के लिए इसे एक प्रभावी डिजिटल प्रणाली बताया।
लातेहार: नीति आयोग द्वारा विकसित नीति तारा के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नीति तारा एक प्रभावी डिजिटल विश्लेषण एवं समीक्षा प्रणाली है, जिसके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यक्रमों की प्रगति का वैज्ञानिक विश्लेषण, नियमित समीक्षा तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी.
उन्होंने कहा कि इस पहल से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा जिला प्रशासन को साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने में सहायता मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों को नीति तारा के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, डैशबोर्ड के उपयोग, डेटा प्रबंधन एवं समीक्षा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई.
साथ ही सभी विभागों को पोर्टल पर अद्यतन एवं गुणवत्तापूर्ण डेटा उपलब्ध कराने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस टूलकिट का प्रभावी उपयोग करें, ताकि योजनाओं की प्रगति की सतत निगरानी हो सके और आम जनता को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सके.
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू समेत संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता व कई पदाधिकारी तथा फेलो उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










