ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शव की नहीं हो पाई है शिनाख्त

Updated:
विज्ञापन
पटरी पर पड़ा शव व शिनाख्त की कोशिश करते लोग.  | Prabhat Khabar Network

पटरी पर पड़ा शव व शिनाख्त की कोशिश करते लोग. | Prabhat Khabar Network

बालूमाथ के नगड़ा ओवरब्रिज के पास रेलवे पटरी पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

बालूमाथ: टोरी-शिवपुर रेल लाइन पर बालूमाथ थाना अंतर्गत नगड़ा ओवरब्रिज के समीप सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे पटरी के बीच एक अज्ञात महिला की शव देखा. शव पोल संख्या 21/28 व 30 के बीच रेलवे पटरी में पड़ा था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार व आरपीएफ के हेड कांस्टेबल अमित कुमार को दी. सूचना के बाद पुलिस यहां पहुंची. स्थानीय लोगोें की मदद से शव को पटरी के बीच से हटाया.

इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया. खबर लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. घटनास्थल के समीप ही एक बोरे में प्लास्टिक की बोतलें, रद्दी कपड़े, खाने पीने का समान, कुछ पैसा व एक जोड़ी चप्पल बरामद की गयी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतका कबाड़ चुनकर जीवनयापन करने वाली होगी. ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हो गयी है.

ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के सिर पर ही भीषण चोट लगी थी, उसके सिर का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक इंतजार किया जाएगा.

कोई परिजन या पहचानकर्ता सामने नहीं आने पर विधि सम्मत अंतिम संस्कार कराया जाएगा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर सब इंस्पेक्टर अमित कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola