बालूमाथ में रफ्तार का कहर, कार के धक्के से छह वर्षीय बच्चा घायल
Updated:
विज्ञापन

बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर कार की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बालूमाथ: बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर बसिया गांव के समीप सोमवार को एक कार के धक्के से पैदल सड़क पार कर रहा छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार पिता प्रदीप यादव (ग्राम बहेरा, बसिया-बालूमाथ) अपने घर के बाहर सड़क पार कर रहा था. तभी अचानक बच्चे को सड़क पर देखकर एक कार चालक अनियंत्रित हो गया. कार ने बच्चे को टक्कर मार दी.
घटना के बाद चालक व सवार कार छोड़कर यहां से फरार हो गये. तत्काल परिजनों ने बालक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां उसका प्राथमिक उपचार डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा किया गया. बच्चे की हालत खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










