राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम बने ग्रामीण विकास और पंचायती राज समिति के सदस्य, समर्थकों में खुशी

Updated:
विज्ञापन
स्वागत करते सांसद श्री राम | Prabhat Khabar Network

स्वागत करते सांसद श्री राम | Prabhat Khabar Network

झारखंड के राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इससे राज्य के विकास को गति मिलेगी।

विज्ञापन

लातेहार: झारखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को संसद की महत्वपूर्ण ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है. उनके इस महत्वपूर्ण दायित्व को लेकर झारखंड, विशेषकर लातेहार जिले के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है. संसदीय स्थायी समिति ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीण जनता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार की योजनाओं और नीतियों की समीक्षा करती है.

समिति के माध्यम से सांसद ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को संसद के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के साथ-साथ योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी दे सकते हैं. सांसद बैद्यनाथ राम के समिति का सदस्य बनने से झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा.

राज्य के गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार, सिंचाई, आवास, पंचायतों को अधिकार एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों को लेकर सांसद अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे.

सांसद बैद्यनाथ राम के सदस्य बनाये जाने पर झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, सुशील कुमार अग्रवाल, विनोद महल्का, अरूण दूबे, सुदामा प्रसाद, जिप सदस्य जिरा देवी, समशूल होदा, सुशील यादव, आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, ममता सिंह समेत कई लोगों ने बधाई दी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola