चंदवा: जून और जुलाई में औसत से 50 फीसदी कम बारिश, मायूस हो रहे किसान

Updated:
विज्ञापन
आसमान की ओर टकटकी लगाये किसान.  | Prabhat Khabar Network

आसमान की ओर टकटकी लगाये किसान. | Prabhat Khabar Network

चंदवा में मानसून की बेरुखी से किसान चिंतित हैं। जून और जुलाई में औसत से 50 फीसदी कम बारिश के कारण धान की रोपनी प्रभावित हुई है और बिचड़े सूखने लगे हैं।

विज्ञापन

चंदवा: इस वर्ष प्रखंड के किसान मानसून की दगाबाजी से चिंतित हो रहे है. मानसून के इंट्री के बाद जून व जुलाई माह बीत जाने के बाद भी प्रखंड में अच्छी बारिश देखने को नहीं मिली है. इससे किसानों के चेहरे पर मायूसी बढ़ रही है. कई किसानों ने बीड़ा भी तैयार कर लिया है, पर बारिश खेत तैयार करने का मौका भी नहीं दे रही है.

समय बीतने के साथ-साथ कम बारिश से किसानों की उम्मीद टूटने लगी है. हालांकि कुछ किसानों से रोपनी कार्य कर लिया है, बारिश नहीं होने से वे भी चिंतित हो रहे है. अब तक 50 प्रतिशत धान की रोपनी भी नहीं हो पाई है. बिचड़े सड़ने वाली स्थिति बनने लगी है.

प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष पांडेय ने बताया कि चंदवा में जून माह में औसत 150 एमएम बारिश की जगह महज 30 एमएम बारिश दर्ज की गई. वहीं जुलाई माह में औसत 400 एमएम बारिश खेती के लिए जरूरी है, पर जुलाई माह में अब तक महज 150 एमएम बारिश दर्ज की गई है. यह औसत से करीब 50 फीसदी कम है.

उन्होंने किसानों से संयम बरतने की अपील की है. कहा कि किसान मोटे अनाज, दलहन व तेलहन की खेती पर जोर दे. कम पानी में उपज होने वाले धान की खेती, गडढे खेत में ही एक नंबर धान की खेती करने की बात कही.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola