गुरु रविदास जयंती कलश यात्रा के अतिथियों का लातेहार में स्वागत, होंगे काशी रवाना

Updated:
विज्ञापन
उपस्थित भाजपाई | Prabhat Khabar Network

उपस्थित भाजपाई | Prabhat Khabar Network

लातेहार में भाजपा ने संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली कलश यात्रा के लिए अतिथियों का स्वागत किया और उनके विचारों को फैलाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

लातेहार: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आगामी 29 जुलाई से आयोजित होने वाली कलश यात्रा के निमित्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) जाने वाले अतिथियों का लातेहार जिला मुख्यालय स्थित होटल बजरंग में स्वागत किया गया.

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे तथा भाजपा जिला मंत्री मुकेश पांडेय ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा कलश यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम में पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम, सिमरिया के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास, कांके विधानसभा के पूर्व विधायक जीतू चरण राम, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी असीमित शेट्टी सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि संत रविदास जी के समता, सामाजिक समरसता और मानव सेवा के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. कलश यात्रा के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सशक्त करेगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola