विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर प्रखंड सरना समिति की बैठक संपन्न, ये रहे मौके पर मौजूद

बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network
चंदवा में विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड सरना समिति की बैठक हुई। इसमें आदिवासी संस्कृति और अधिकारों के संरक्षण पर चर्चा की गई।
चंदवा: नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय इंदिरा गांधी चौक स्थित पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में प्रखंड सरना समिति की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता जितेंद्र सिंह ने की. बैठक में विश्व आदिवासी दिवस को भव्य, गरिमामय व बेहतर तरीके से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में आदिवासी समाज की एकता, सामाजिक सुरक्षा, संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण समेत समाज को संगठित व सुरक्षित रखने संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई.
लोगों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति व अधिकारों को संरक्षित करने का एक माध्यम है. निर्णय लिया गया कि 30 जुलाई को समिति की अगली बैठक की जायेगी.
बैठक में सरना समिति, पंचायत सरना समिति समेत अधिक से अधिक आदिवासी समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर सहमति बनी. बैठक में विमल उरांव, राकेश लोहरा, लालबिहारी उरांव, अनुप बड़ाईक, सुरेश नाथ लोहरा, धनलाल उरांव, बालेश्वर गंझू, सावित्री उरांव, मनु उरांव, बिनोद भगत समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










