पटेल नगर में घर में चोरी करते युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 27 के गांधी स्कूल रोड में स्थित पटेल नगर के एक घर में सोमवार की दोपहर चोरी की वारदात को अंजाम देते एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 27 के गांधी स्कूल रोड में स्थित पटेल नगर के एक घर में सोमवार की दोपहर चोरी की वारदात को अंजाम देते एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी की पहचान छठ घाट तालाब निवासी रौशन कुमार (पिता जवाहर यादव) के रूप में हुई है़ पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है़ घटना को लेकर पटेल नगर निवासी राजेंद्र कुमार मोदी ने तिलैया थाना में आवेदन दिया है़ उन्होंने बताया कि सोमवार वे सभी परिवार के साथ सामान खरीदने के लिए बाजार गये थे. दोपहर में बाजार से लोटने के बाद जब मेन गेट का ताला खोला तो देखा की घर में एक युवक चोरी कर रहा है. उसे तुरंत पकड़ लिया. उसके पास से एक जोड़ा पायल, दो पीस चांदी की सिकड़ी, दो पीस बिछिया व दो कांसा का बर्तन बरामद मिला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




