जिला योगासन प्रतियोगिता 16 मई से

प्रतियोगिता में कोडरमा जिले की 13 टीमों के लगभग 200 बालक-बालिका, महिला-पुरुष हिस्सा लेंगे.
कोडरमा. तृतीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 16 एवं 17 मई को मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में किया जायेगा. प्रतियोगिता में कोडरमा जिले की 13 टीमों के लगभग 200 बालक-बालिका, महिला-पुरुष हिस्सा लेंगे. इसके विजेता को राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में कोडरमा जिला की टीम से खेलने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ के कार्यालय में रविवार को बैठक हुई. इस दौरान सभी टेक्निकल ऑफिशियल एवं वॉलेंटियर को कोडरमा जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष आकाश कुमार सेठ ने जिम्मेवारी सौंपी. उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 10 इवेंट कराये जायेंगे. बैठक में ईशा कुमारी, नेहा कुटरियार, मनोज कुमार यादव, सतीश सिन्हा, नीलम कुमारी, सेवता प्रियदर्शिनी, मानसी कुमारी, पल्लवी कुमारी, राखी कुमारी, तनुश्री, अंशु राज,सपना कुमारी, ऋतु कुमारी, मिस्टी गुप्ता, प्रिया कुमारी, पलक कुमारी, अनुश्री, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार, संजीव कुमार, कौशिक ठाकुर, पीयूष कुमार, दीक्षित राज, शंकर पंडित, शिवानी कुमारी, सुहानी कुमारी, आयुष कुमार, कुंदन कुमार, कुमारी रितिका, खुशी कुमारी, बिरजू शर्मा, सुशांत कुमार, लक्ष्मी देवी व अन्य मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










