नवादा में मेधावी छात्र अश्मित वर्मा का कमाल, सीए इंटर में फर्स्ट अटेम्प्ट में सफलता

Updated:
विज्ञापन

अश्मित वर्मा को मिठाई खिलाते उनके पिता

Nawada News : नवादा में मेधावी छात्र अश्मित वर्मा का कमाल, लगातार बढ़ा रहे सफलता की सीढ़ियां. सीए इंटर परीक्षा में अश्मित वर्मा सफल, 90%+ स्कोरिंग छात्र ने बढ़ाया जिले का मान. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

नवादा से विशाल कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : शिक्षक पुत्र ने फर्स्ट अटेम्प्ट में ही सीए इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए. मिली जानकारी के अनुसार अश्मित वर्मा नवादा के रहने वाले है. उनके पिता संतोष कुमार अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय जहाना में प्रधान शिक्षक के पद पर तैनात है जबकि माता जायबाला सोनी गृहणी है. अश्मित वर्मा बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है. अश्मित मैट्रिक की परीक्षा 2023 में संत जोसेफ स्कूल नवादा से पास करते हुए 90.4% मार्क्स लाये थे, उसके बाद उन्होंने इंटरमिडिएट 2025 में कन्हाई इंटर विद्यालय से पास करते हुए 90.6% मार्क्स लाते हुए जिला में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले और माता पिता का मान बढ़ाया था.

प्राध्यापकों ने बताया बड़ी उपलब्धि, अश्मित की सफलता से नवादा में जश्न

अश्मित ने बताया कि बचपन से ही उनका लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का था जो 24 जून 2026 को जारी किये गये रिजल्ट में इनका नाम जारी किया गया. अश्मित वर्मा 352 अंक प्राप्त कर फर्स्ट अटेम्प्ट में पास हुए. परीक्षा में उत्तीर्ण होने की खबर सुनकर परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है. स्थानीय कॉमर्स के प्राध्यापक डॉ महेश प्रसाद, मो नासीर आदि ने कहा कि जिस परीक्षा को पास करने में अक्सर विद्यार्थियों को सात से आठ अटेम्प्ट के बाद भी सफलता नहीं मिलती है, उस परीक्षा में इनका पहले ही प्रयास में रिजल्ट देना पुरे जिला के लिए गौरव की बात है.

Also Read : नवादा श्री साईं बाबा मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, गुरुवार को होती है विशेष पूजा

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन