कोडरमा में टाटा मैजिक से अवैध शराब की खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
जब्त हुई वाहन , दूसरी तरफ पुलिस टीम और दो गिरफ्तार आरोपी
Koderma News : कोडरमा में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई में टाटा मैजिक से शराब की खेप बरामद हुई. इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 48 बोतल शराब जब्त की गई. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
विकास कुमार की रिपोर्ट
Koderma News : कोडरमा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सफलता हासिल करते हुए एक टाटा मैजिक वाहन से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है. इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डोमचांच की ओर से सतगावां होते हुए बिहार ले जाने के लिए एक टाटा मैजिक वाहन में अवैध शराब की खेप लोड की गई है.
वाहन जांच के दौरान भागने की कोशिश
सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए ढाब थाना प्रभारी बमबम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने ढाब चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान लाल रंग की टाटा मैजिक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन की गति बढ़ाकर भागने लगा. कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर चालक और उपचालक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया.
अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई. पूछताछ के दौरान चालक और उपचालक शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के नालंदा जिले के गिरीयक निवासी 19 वर्षीय चंदन कुमार तथा नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दुलारडीह निवासी 24 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है.
48 बोतल शराब जब्त, मामला दर्ज
पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन समेत कुल 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है. बरामद शराब में 42 बोतल रॉयल स्टैग (750 एमएल) और 6 बोतल आइकोनिक व्हाइट शामिल हैं. इस संबंध में ढाब थाना में कांड संख्या 04/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार, तस्करी और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










