कटिहार के एसपी शिखर चौधरी का तबादला, परिचय कुमार होंगे जिले के नए पुलिस कप्तान

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar IPS Transfer: बिहार गृह विभाग ने जारी की नोटिफिकेशन. 29 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले.

विज्ञापन

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट

विज्ञापन

Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और बिहार पुलिस सेवा (BPS) के 29 अधिकारियों का तबादला किया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी का स्थानांतरण कैमूर जिले में कर दिया गया है. वहीं पटना पूर्वी के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार को कटिहार का नया एसपी बनाया गया है.

इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ कटिहार पुलिस को नया नेतृत्व मिलने जा रहा है. परिचय कुमार अब जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कमान संभालेंगे.

बेहतर कार्यकाल के लिए याद किए जाएंगे शिखर चौधरी

कटिहार में एसपी के रूप में शिखर चौधरी का कार्यकाल कई मायनों में उल्लेखनीय माना जा रहा है. वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी शिखर चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ. इसके अलावा जिले में आयोजित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व भी सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराए गए. आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ाने में भी उनकी भूमिका को सराहा गया.

Bihar IPS Transfer: अपराध नियंत्रण में दिखी सक्रियता

शिखर चौधरी के कार्यकाल में कटिहार पुलिस ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए गए. पुलिस ने एक दर्जन से अधिक वांछित और इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया तक पहुंचाने में सफलता हासिल की.

जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस-जन संवाद बढ़ाने के लिए भी कई पहल की गईं, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नए एसपी से भी बढ़ी उम्मीदें

पटना पूर्वी में अपनी सेवाएं दे चुके परिचय कुमार अब कटिहार के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे. प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ जिले को मिलेगा और पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी.

तबादले की खबर के बाद जिले में नए एसपी के आगमन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. वहीं लोगों ने शिखर चौधरी के कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की है.

इसे भी पढ़ें: बदले गए पटना, गया समेत बिहार के 13 जिलों के SP, जानिए आपके जिले का नया पुलिस कप्तान कौन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन