पटना: बिजली बिल अपडेट करने का दिया झांसा, APK फाइल भेज खाते से कर ली 1.79 लाख की निकासी

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

साइबर ठग का सांकेतिक फोटो.

Patna Cyber Crime : साइबर बदमाशों ने पीड़िता के मोबाइल पर एपीके फाइल भेज दिया. उसके बाद रिचार्ज करने का तरीका बताकर खाते से अवैध निकासी कर ली.

विज्ञापन

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Cyber Crime : साइबर बदमाशों ने दीघा इलाके की रहने वाली गुड़िया देवी के खाते से 1.79 लाख रुपये की निकासी कर ली. बदमाशों ने फोन किया और बताया कि आपका बिजली मीटर रिचार्ज नहीं है और बिल भी अपडेट नहीं हुआ है. इसलिए आप 100 रुपये से रिचार्ज कीजिए, नहीं तो बिजली कनेक्शन कट जायेगा.

वीडियो कॉल पर रिचार्ज का तरीका बता उड़ा लिये पैसे

इसके बाद उसने उनके मोबाइल फोन पर एक एपीके फाइल भेज दिया. गुड़िया देवी को समझ नहीं आया और उसने एपीके फाइल को डाउनलोड कर लिया. इसके बाद उसने यह जानकारी दी कि वह वीडियो कॉल करके रिचार्ज करने की प्रक्रिया बताता है. जिस तरह से बताया जायेगा, उसी रह से करना होगा. इसके बाद उसने वीडियो कॉल किया और उनसे कई तरह से प्रक्रिया करायी.

कई बार ट्रांजेक्शन का मैसेज, जांच में जुटी पुलिस

गुड़िया देवी ने वैसे ही कर दिया. इसके बाद उनके खाते से कई बार ट्रांजेक्शन होने का मैसेज आया. जब खाता को चेक किया तो पता चला कि 1.79 लाख रुपये की निकासी हो चुकी थी. इसके बाद गुड़िया देवी ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है. साथ ही पुलिस को वह मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है, जिससे कॉल आया था. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराईं 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार डिजिटल कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( डिजिटल कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन