गोपालगंज सदर अस्पताल में बढ़ीं चोरी की घटनाएं, इमरजेंसी वार्ड से महिला का मोबाइल चोरी

Updated:
विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से महिला का मोबाइल चोरी हो गया. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद मरीजों और परिजनों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

विज्ञापन

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. अस्पताल परिसर, विशेषकर इमरजेंसी वार्ड और पार्किंग क्षेत्र में मोबाइल, बाइक एवं अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इलाज के दौरान महिला का मोबाइल चोरी

नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव निवासी नेहा कुमारी को लूज मोशन और पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान अज्ञात चोर उनका मोबाइल फोन चोरी कर मौके से फरार हो गए.

पीड़िता और परिजनों के अनुसार, घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. जब मोबाइल नहीं मिला तो परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को घटना की जानकारी हुई.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही सुरक्षा टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है. संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

पहले भी उठ चुके हैं सुरक्षा पर सवाल

कुछ दिन पहले महिला प्रसूति वार्ड में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे. परिजनों का आरोप था कि देर रात कुछ संदिग्ध लोग वार्ड में घूम रहे थे और नवजात बच्चों के बारे में पूछताछ कर रहे थे. इस घटना के बाद भी परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी.

भीड़ का फायदा उठा रहे हैं चोर

अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड में जरूरत से अधिक लोगों के प्रवेश के कारण अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है. एक मरीज के साथ कई लोग अंदर चले जाते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि इमरजेंसी वार्ड में सीमित संख्या में ही अटेंडेंट्स को प्रवेश की अनुमति दी जाए. साथ ही सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाए और अस्पताल परिसर में निगरानी व्यवस्था को और सख्त बनाया जाए.

लोगों ने सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद से भी इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

इसे भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam: हाजीपुर के 11 केंद्रों पर 21 जून को NEET UG पुनर्परीक्षा, एयर फोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन