गोपालगंज: विजयीपुर के जजवलिया चौराहे पर यूपी से बाइक से लाई जा रही 90 बोतल देसी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब | Prabhat Khabar Network

विजयीपुर पुलिस ने जजवलिया चौराहे पर वाहन जांच के दौरान 90 बोतल देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Gopalganj News: शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विजयीपुर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है. पुलिस ने जजवलिया चौराहे के समीप वाहन चेकिंग के दौरान सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से बाइक पर लादकर लाई जा रही 90 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी मौके से जब्त कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप तिवारी ने बताया कि 27 अगस्त की देर शाम एएसआई राजेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ जजवलिया चौराहे के पास नियमित वाहन जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान यूपी की सीमा की ओर से तेज रफ्तार में बाइक सवार एक युवक आता दिखा.

पुलिस को देख भागने का प्रयास, घेराबंदी कर पकड़ा गया

जांच स्थल के पास पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार युवक हड़बड़ा गया और वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर बाइक की पिछली सीट पर बंधे प्लास्टिक के बोरे से दो कार्टन में रखी कुल 90 बोतल देसी शराब बरामद की गई.

जब्त शराब | Prabhat Khabar Network
शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार| Prabhat Khabar Network

भोरे के खेदुआपुर का रहने वाला है तस्कर, भेजा गया जेल

गिरफ्तार तस्कर की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के खेदुआपुर गांव निवासी 26 वर्षीय दुन्दुन कुमार के रूप में की गई है. पुलिस ने शराब और बाइक को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज कोर्ट भेज दिया गया.

Also Read: गोपालगंज: जनता दरबार में DM समीर सौरभ ने सुनीं 6 फरियादियों की समस्याएं, भूमि विवाद के मामलों में त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन