गोपालगंज: जनता दरबार में DM समीर सौरभ ने सुनीं 6 फरियादियों की समस्याएं, भूमि विवाद के मामलों में त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
जनता दरबार में सुनवाई करते डीएम | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज डीएम समीर सौरभ ने जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के सख्त निर्देश दिए.
Gopalganj News: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को आयोजित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत 'जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी' का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला पदाधिकारी (DM) समीर सौरभ ने आम नागरिकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के कड़े निर्देश दिए.
आपके शहर में
जनता दरबार में झिंगन मांझी, मराछी देवी, नग नारायण प्रसाद यादव और जहांगीर आलम सहित कुल छह फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे. डीएम के समक्ष आए आवेदनों में अधिकांश मामले भूमि विवाद, दखल-कब्जा और सीमांकन से जुड़े पाए गए.
फरियादियों की बात सम्मानपूर्वक सुनें, निष्पादन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डीएम समीर सौरभ ने सभी फरियादियों के पक्ष को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अंचलाधिकारी (CO), भूमि सुधार उप समाहर्ता (DLRCO) और थानाध्यक्षों को नियमानुसार निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपनी समस्या लेकर प्रशासन के पास आने वाले हर नागरिक की बात सम्मानपूर्वक सुनी जानी चाहिए.
केवल आवेदन लेना काफी नहीं, समाधान तक फॉलोअप करें अधिकारी
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता दरबार में केवल आवेदन प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समस्या के अंतिम समाधान तक उसका लगातार फॉलोअप भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने चेताया कि आवेदनों के निष्पादन में किसी भी तरह की हीलाहवाली या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे ऐसी व्यवस्था बनाएं ताकि फरियादियों को अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए