भारत विकास परिषद की नयी कार्यकारिणी की घोषणा

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 10 May 2026 9:10 PM

विज्ञापन

राष्ट्र के उत्थान में योगदान देना भाविप का उद्देश्य : डॉ नीरा

विज्ञापन

राष्ट्र के उत्थान में योगदान देना भाविप का उद्देश्य : डॉ नीरा कोडरमा. भारत विकास परिषद कोडरमा की बैठक विवेक विला बैंक्वेट हॉल में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य सेवा और संस्कार के माध्यम से राष्ट्र उत्थान में योगदान देना है. उन्होंने पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि ये सभी काफी ऊर्जावान हैं. इनके कार्यकाल में परिषद काफी ऊंचाइयों को छुआ है. परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रो कैलाश राणा ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करना है. बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने की. संचालन सचिव विमल पचीसिया ने किया. मौके पर नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. संरक्षक मधुसूदन दारूका, सुरेश जैन, नारायण सिंह, कुंज बिहारी त्रिवेदी, अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, उपाध्यक्ष कैलाश चौधरी, राधेश्याम शुक्ला, सचिव विमल कुमार पचीसिया, सहसचिव विकास सेठ, संस्कार प्रमुख एमआर भार्गव, संपर्क प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, सेवा प्रमुख गोपाल कुमार गुतुल, पर्यावरण संरक्षण प्रमुख वीरेंद्र कुमार यादव, महिला सहभागिता प्रमुख प्रीति गुप्ता, संगठन सचिव असीम कुमार तिवारी बनाये गये. इससे पूर्व विधायक ने भारत विकास परिषद के कार्यालय का उद्घाटन किया. मौके पर एमआर भार्गव, अविनाश सेठ, विकास सेठ, प्रीति गुप्ता, सुमन पांडेय, राधे शुक्ला, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रमेश उपाध्याय, अभय चरण पहाड़ी, ऋषिकांत पांडेय, मुकेश कुमार, पीयूष सिंह, कैलाश चौधरी, दिनेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिन्हा, राकेश राजपूत, डीके सिंह, विकेश कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola