क्लोरोफिल स्कूल में डेंटल चेकअप शिविर
कैम्प में जांच करते डॉक्टर. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के क्लोरोफिल स्कूल में छात्रों के लिए डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों ने बच्चों को दांतों की देखभाल के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
कोडरमा. स्थानीय क्लोरोफिल स्कूल में बच्चों के दांतों के स्वास्थ्य को लेकर डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्ले ग्रुप और नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के दांतों की जांच डॉ सागरमणि और डॉ मोहित ने की. चिकित्सकों ने बच्चों को प्रतिदिन सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश करने की सलाह दी. जिन बच्चों में कैविटी या अन्य समस्याएं पायी गयीं, उनके अभिभावकों के लिए पर्चा भी दिया गया.
आपके शहर में
असेंबली में शिक्षिकाओं ने अधिक टॉफी खाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी. प्राचार्या कंचन अग्रवाल ने कहा कि अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य साथ-साथ चलते हैं. बच्चों ने ब्लैकबोर्ड पर थैंक यू डॉक्टर लिखकर आभार जताया. कैंप को सफल बनाने में अनुप्रिया कुमारी, संपूर्ण दास, सुलगना राय, नफीसा इमाम, सीमा जैन, पंकज सहाय, हुमा अहमद, कनिष्का कुमारी और शिखर ने योगदान दिया. मौके पर निदेशक अजय अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए