आग लगी तो क्या करें, क्या न करें? सैनिक स्कूल तिलैया में CISF ने कैडेट्स को दिया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सीआईएसएफ के लोग. | Prabhat Khabar Network

सैनिक स्कूल तिलैया में सीआईएसएफ की टीम ने छात्रों को अग्नि सुरक्षा के उपाय, अग्निशामक यंत्रों का उपयोग और आपातकालीन स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन

कोडरमा: सैनिक स्कूल तिलैया में सीआईएसएफ केटीपीएस यूनिट के फायर विंग द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व उप निरीक्षक अग्नि श्रीकांत सिंह ने किया. मौके पर प्रधान आरक्षक अग्नि विजय कुमार, डी. स्वार्गियारी एवं फायर प्री वेंशन की टीम व अन्य कर्मियों द्वारा विद्यार्थियों एवं संबंधित कर्मियों को अग्नि सुरक्षा के मापतौल पहलूओं की जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान आग लगने के प्रमुख कारण , आग की विभिन्न श्रेणियां, अग्नि शामक यंत्र का सही एवं सुरक्षित उपयोग, आग लगने की स्थिति में अपनाये जाने वाली त्वरित कार्रवाई, सुरक्षित निकासी, आपातकालीन स्थिति में क्या करें और क्या ना करें आदि विषयों की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान अग्नि शामक यंत्रों के उपयोग का व्यवाहरिक प्रदर्शन भी किया गया. मौके पर भारी संख्या में सैनिक स्कूल के कैडेट मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola