छापेमारी में अवैध महुआ शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

मरकच्चो पुलिस ने बंधन चौक के पास छापेमारी कर 20 लीटर अवैध महुआ शराब को नष्ट किया। शराब तस्कर फरार, पुलिस की कार्रवाई जारी।

विज्ञापन

मरकच्चोः अवैध महुआ शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मरकच्चो थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 20 लीटर महुआ शराब को नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी बमबम कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के बंधन चौक के समीप बबुन सिंह के घर छापेमारी कर बरामद 20 लीटर महुआ शराब को नष्ट कर दिया. वहीं शराब बेचने वाला आरोपी भागने में सफल रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

छापामारी दल में एसआई गोविंद सिंह के अलावे पुलिस बल के जवान शामिल थे. थाना प्रभारी बमबम कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है. एसे मामलों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने लोगो से अपील की है कि अवैध शराब व बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें. तकि समय पर कार्रवाई की जा सके. इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हडकंप मचा हुआ है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola