स्पेल बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा

प्रतियोगिता में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित स्पेल बी और स्पीच प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को किया गया सम्मानित।
कोडरमा : डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो, सतपलिया में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के अंतर्गत नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए "माय फर्स्ट स्पीच " तथा कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों के लिए "स्पेल बी प्रतियोगिता " का आयोजन किया गया. दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. "माय फर्स्ट स्पीच " प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मेरे पिता ,मेरी माता मेरा स्कूल, मेरी कक्षा अध्यापिका, मेरी कक्षा एवं मेरा प्रिय खिलौना जैसे विषयों पर धाराप्रवाह एवं आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी मेंअपने विचार प्रस्तुत किए.
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीनिश गुप्ता, आर्यन पांडेय, सुकृति बाउरी, अभिनव प्रकाश एवं वैदिक कुमार रहे. द्वितीय स्थान ओम परमार, सोयम गुप्ता, जेसिका सिंह, वेदांशी एवं तनिष्का कुमारी ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान पर सृष्टि कुमारी, शिवांशिका सिन्हा, श्रीनीत श्रीनाव एवं अंश राज रहे. वहीं स्पेल बी प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने शब्दों की सही वर्तनी, उच्चारण, अर्थ, वाक्य निर्माण, पूर्ण शब्द निर्माण तथा रैपिड फायर राउंड में अपनी उत्कृष्ट भाषा दक्षता का परिचय दिया.
इस प्रतियोगिता में आराध्या कुमारी कक्षा तीसरी ,शिवांशु कुमार कक्षा पांचवी तथा लक्ष्मी कुमारी कक्षा चौथी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा. कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक कुमार आदित्य ने किया. निर्णायक की भूमिका शुभम कुमारी मिश्रा एवं कोमल कुमारी ने निभाई. इस अवसर पर विद्यालय की टीचर इंचार्ज श्वेता सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन देते हुए निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास एवं मंच पर निर्भीक होकर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया. समस्त कार्यक्रम का आयोजन सीसीए प्रभारी श्रीमती शिल्पी गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










