कोडरमा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय यात्री घायल, आरपीएफ ने बचाई जान

Updated:
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाते हुए (फोटो : प्रभात खबर)

घायल व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाते हुए (फोटो : प्रभात खबर)

कोडरमा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. आरपीएफ जवानों की तत्परता से यात्री की जान बच गई. पूरी घटना पढ़ें यहां.

विज्ञापन

कोडरमा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक व्यक्ति गंभीर हादसे का शिकार हो गया. हालांकि, तत्परता दिखाते हुए आरपीएफ जवानों ने उसे ट्रेन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. आरपीएफ के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:36 बजे गाड़ी संख्या 12382 डाउन कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंची. निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुलने लगी, तभी अचानक चेन पुलिंग (एसीपी) होने से ट्रेन रुक गई.

चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हादसा

ट्रेन पासिंग ड्यूटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, आनंद कुमार सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, महिला आरक्षी नीतू कुमारी और धनबाद से ड्रोन प्रशिक्षण के लिए आए आरक्षी राजेश पासवान तत्काल गार्ड ब्रेक के पास पहुंचे. जांच के दौरान पता चला कि मुस्ताक खान (50 वर्ष), पिता सफायद खान, निवासी खेसकरी, थाना जयनगर, जिला कोडरमा, अपनी बेटी और दामाद को ट्रेन में बैठाने स्टेशन आए थे. ट्रेन खुलने के बाद वे चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन के नीचे चले गए.

आरपीएफ ने घायल को सुरक्षित बाहर निकाला

हादसे में उनका दाहिना पैर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को देख ट्रेन मैनेजर ने तुरंत एसीपी कर ट्रेन रुकवा दी. आरपीएफ जवानों ने यात्रियों की मदद से घायल को सुरक्षित ट्रेन के नीचे से बाहर निकालकर प्लेटफॉर्म पर लाया. इसके बाद ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर को एंबुलेंस की सूचना दी गई. हालांकि एंबुलेंस आने में विलंब होने पर घायल के परिजन - पत्नी, बेटी और दामाद, उन्हें टेंपो से इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा ले गए. घायल के परिजनों ने समय रहते सहायता करने के लिए आरपीएफ कोडरमा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया. घटना के कारण गाड़ी संख्या 12382 करीब पांच मिनट (10:35 से 10:40 बजे तक) कोडरमा स्टेशन पर खड़ी रही.

इसे भी पढ़ें: जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर मामले में मंत्री इरफान अंसारी का बीजेपी पर हमला, बोले- कथित घोटाले की हो जांच



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola