कोडरमा : बच्चे को जन्म देने के बाद मां की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर खड़े परिजन

झारखंड के कोडरमा में प्रसव के बाद एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. हालांकि, नवजात शिशु पूरी तरह सुरक्षित है. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Woman Dies After Childbirth: झारखंड के झुमरी तिलैया शहर के बाईपास स्थित जीवन ज्योति क्लिनिक में प्रसव के लिए भर्ती 28 वर्षीय महिला की ऑपरेशन के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. हालांकि नवजात बेटा पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर उचित देखभाल नहीं किए जाने के कारण महिला की जान चली गई. 

ऑपरेशन से हुआ तीसरा प्रसव 

मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर उचित देखभाल नहीं किए जाने के कारण महिला की जान चली गई. मृतका की पहचान गुड़िया देवी (28) के रूप में हुई है. उनका ससुराल लखनऊ में है, जबकि मायका हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड अंतर्गत रेबो करमा गांव में है. उनके पति का नाम यतिराज पासवान है. परिजनों ने बताया कि बुधवार को गुड़िया देवी को हल्का प्रसव पीड़ा और रक्तस्राव होने पर उन्हें शहर के जीवन ज्योति क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों ने ऑपरेशन के माध्यम से उनका तीसरा प्रसव कराया, जिसमें एक स्वस्थ पुत्र का जन्म हुआ. 

रात तक सब कुछ सामान्य, सुबह आई मौत की खबर

ऑपरेशन के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई थी. परिजनों के अनुसार रात करीब 10 बजे वे अस्पताल में खाना लेकर पहुंचे थे. उस समय गुड़िया देवी पूरी तरह होश में थीं और उन्होंने भोजन भी किया. रात लगभग 12 बजे परिजन अस्पताल से अपने घर चले गए. लेकिन गुरुवार सुबह करीब 4 बजे मृतका के मामा के मोबाइल पर अस्पताल से फोन आया कि गुड़िया देवी की मौत हो गई है. यह सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों ने मरीज की समुचित निगरानी नहीं की और लापरवाही बरती, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. उनका कहना है कि अगर समय रहते आवश्यक उपचार और देखभाल की जाती तो गुड़िया देवी की जान बचाई जा सकती थी. परिजनों ने यह भी बताया कि गुड़िया देवी का यह तीसरा प्रसव था. इससे पहले हुए दोनों प्रसवों में जन्म के बाद दोनों बच्चों की मौत हो गई थी. इस बार बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन मां की मौत ने उस खुशी को गहरे मातम में बदल दिया. घटना के संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था. वहीं, परिजन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत

ये भी पढ़ें: चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

ये भी पढ़ें: 'मंत्री महोदया, सिमडेगा के गांवों को टापू बनने से बचाएं', दीपिका पांडेय सिंह से मिले विधायक भूषण बाड़ा




विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola