संस्कृति महोत्सव में कोडरमा के कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर का दबदबा, विद्यार्थियों ने जीते कई पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा मे संस्कृति महोत्सव में बच्चों को पुरस्कृत करते शिक्षक : प्रभात खबर

गिरिडीह में आयोजित विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने कई पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया.

विज्ञापन

कोडरमा : विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से गिरिडीह में आयोजित हजारीबाग विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार हासिल किए.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता में कोडरमा, हजारीबाग एवं गिरिडीह जिले के सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों के संकुल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. संस्कृति बोध परियोजना के किशोर वर्ग में विद्यालय के विद्यार्थी ने सरस्वती विद्या मंदिर बरगंडा, गिरिडीह को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं बाल वर्ग में विद्यालय के अन्य विद्यार्थी ने द्वितीय स्थान हासिल किया.

वैदिक गणित और विज्ञान में शिशु वर्ग प्रथम

वैदिक गणित प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती विद्या मंदिर कुम्हारटोली, हजारीबाग को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बाल वर्ग को द्वितीय स्थान मिला. विज्ञान प्रश्न मंच के शिशु वर्ग में भी विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती विद्या मंदिर बरगंडा, गिरिडीह को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. बाल वर्ग को द्वितीय स्थान मिला.

कथा कथन के बाल वर्ग में बहन आलिया शर्मा ने द्वितीय तथा शिशु वर्ग में आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मूर्ति कला में विद्यालय की छात्रा ने द्वितीय और लोकनृत्य प्रदर्शनी में विद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया.

ये भी पढ़ें: पतरातू में BNS संबंधित दर्ज मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गये

सफल प्रतिभागी प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

प्रांतीय नियम के अनुसार प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी व समूह प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता. उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी आगामी प्रतियोगिताओं में भी सफलता हासिल करेंगे.

सफलता पर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, उपाध्यक्ष अशोक राय, अरविंद चौधरी, सचिव अनुराग सिंह सहित समिति के सदस्यों, प्रभारी मनोज कुमार सिंह तथा विद्यालय के आचार्य-दीदी ने बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में रविदास जयंती पर 31 अगस्त को निकलेगी कलश शोभायात्रा, भाजपा परसाबाद मंडल ने की तैयारी पर चर्चा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola