कोडरमा में रविदास जयंती पर 31 अगस्त को निकलेगी कलश शोभायात्रा, भाजपा परसाबाद मंडल ने की तैयारी पर चर्चा
शोभायात्रा को लेकर बैठक में शामिल लोग : प्रभात खबर
जयनगर में संत रैदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अगस्त को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया.
जयनगर (कोडरमा) : भाजपा परसाबाद मंडल की ओर से संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रस्तावित कलश शोभायात्रा को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर परसाबाद में बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंदन पासवान ने की.
आपके शहर में
कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि किसुन यादव ने किया
कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संयोजन सांसद प्रतिनिधि किसुन यादव ने किया. बैठक में शोभायात्रा को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं ने पंचायत क्षेत्र में व्यापक भ्रमण एवं जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया. सर्वसम्मति से तय किया गया कि 31 अगस्त को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी.
शोभायात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा
शोभायात्रा की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के बीच तय करने पर भी चर्चा हुई. मौके पर मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय राणा, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, छत्रधारी यादव, केडी यादव, मनोज यादव, रामकृष्ण यादव सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए