कोडरमा में अवैध ढिबरा खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, शक्तिमान ट्रक और डंपर जब्त; चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा के लोमचांची जंगल में वन विभाग ने अवैध ढिबरा उत्खनन के खिलाफ छापेमारी की. इस दौरान एक शक्तिमान ट्रक और एक डंपर को जब्त किया गया है.

विज्ञापन

कोडरमा : जिले के बाजार वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से ढिबरा उत्खनन और परिवहन के खिलाफ इंदरवा चितरपुर स्थित लोमचांची जंगल में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध उत्खनन में लगे एक शक्तिमान ट्रक और एक डंपर को जब्त किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वाहन चालक मौके से फरार

हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार, डीएफओ वन प्राणी प्रक्षेत्र हजारीबाग सूरज कुमार सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने लोमचांची जंगल में छापामारी की.

मौके पर इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस दौरान दोनों वाहनों को जब्त किया गया. मौके पर प्रभारी वनपाल छत्रपति शिवाजी, वनरक्षी दुर्गा महतो, कुंदन कुमार, गोपाल यादव आदि मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola