मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगा धोबी महासंघ
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 10 May 2026 9:07 PM
अखिल भारतीय धोबी महासंघ प्रखंड कमेटी की बैठक
कोडरमा. अखिल भारतीय धोबी महासंघ प्रखंड कमेटी की बैठक सामुदायिक भवन लोचनपुर में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पवन रजक ने की. संचालन प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने किया. बैठक में पांच जुलाई को जयनगर प्रखंड में होने वाले ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. मुख्य अतिथि जिला सचिव प्रकाश रजक ने बताया कि कार्यक्रम में वैसे छात्रों को सम्मानित किया जाना है, जो झारखंड बोर्ड से 70% एवं सीबीएसई बोर्ड से 75% अंक प्राप्त किये हैं. बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष अर्जुन रजक, मुखिया अनिता देवी, पंसस चुरामन रजक, सोनू रजक ,रुपेश रजक, राजेश रजक, अशोक धोबी, सुनील रजक, मोतीलाल रजक, विकास रजक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










