हमें आत्मा को जानने की जरूरत है : मुनिश्री

शिववाटिका में जैन समाज द्वारा गुरु पूजा सह नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन समाज के मंत्री राज छाबड़ा ने किया.
झुमरीतिलैया. शिववाटिका में जैन समाज द्वारा गुरु पूजा सह नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन समाज के मंत्री राज छाबड़ा ने किया. इस दौरान विनिश्चय सागर जी महाराज, श्री 108 प्रांजल सागर जी महाराज व प्रवीण प्रत्यक्ष सागर जी महाराज ससंघ को गाजे-बाजे के साथ बड़ा मंदिर से शिव वाटिका लाया गया. यहां माहुरी समाज, वर्णवाल समाज, पंजाबी समाज, ब्राह्मण समाज, बंगाली समाज, मारवाड़ी युवा मंच, प्रेरणा शाखा, रोटरी क्लब आदि संस्थाओं ने गुरुदेव की पूजा अर्चना कर श्रीफल अर्पित किया. वहीं जैन समाज के सदस्यों ने सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों का तिलक लगा कर स्वागत अभिनंदन किया. वहीं सुबोध गंगवाल ने महाराज जी का पूजन किया. कार्यक्रम का संचालन संजय छाबड़ा ने किया. इस दौरान समाज के सदस्यों ने गुरुदेव को श्रुत वारिधि की उपाधि दी, जिसे सुरेश झांझरी ने पढ़कर सुनाया. वहीं प्रांजल सागर जी महाराज के गृहस्थ अवस्था के माता-पिता को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर श्री 108 विनिश्चय सागर जी महाराज ने कहा हमें समय अर्थात आत्मा को जानने की जरूरत है. जिसने आत्मा को जान लिया, वे मोक्ष मार्ग प्राप्त कर सकता है. हमारा शरीर नष्ट होता है. जीव द्रव्य का कुछ नहीं होता. हम सब को मोक्ष के मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए. अनुष्ठान में सुरेंद्र काला कोषाध्यक्ष, सुरेश पांडया पूर्व अध्यक्ष, सुशील छबड़ा पूर्व अध्यक्ष, प्रदीप पांडया पूर्व अध्यक्ष, सुरेश झांझरी पूर्व मंत्री, जयकुमार गंगवाल पूर्व मंत्री, ललित सेठी पूर्व मंत्री, प्रदीप छाबड़ा, किशोर पांडया, महिला समाज की अध्यक्षा नीलम सेठी और मंत्री आशा गंगवाल, जैन युवक समिति के अध्यक्ष राजीव छाबड़ा, लोकेश पाटोदी, राहुल छाबड़ा, अभिषेक गंगवाल, रोनक काशलीवाल, प्रशम सेठी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




