स्टेशन पर बढ़ी सख्ती, तो भीड़ हुई व्यवस्थित

प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेला में अब कुछ दिन शेष बचे हैं. ऐसे में कोडरमा रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के जरिये प्रयागराज तक की सफर करने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है़
18कोडपी61 कोडरमा स्टेशन के पास आपात स्थिति से निपटने के लिए रखा गया फायर बिग्रेड वाहन. 18कोडपी62 कोडरमा स्टेशन पर मंगलवार दोपहर बाद की तस्वीर. —————————– प्रयागराज जाने वालों की संख्या नहीं हो रही कम ————– प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेला में अब कुछ दिन शेष बचे हैं. ऐसे में कोडरमा रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के जरिये प्रयागराज तक की सफर करने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है़ हालांकि, रेलवे प्रशासन की सख्ती और टिकट जांच के बाद अब अव्यवस्था का वैसा आलम नहीं दिखता जो कुछ दिन पहले दिख रही थी़ अब बिना टिकट यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही़ ऐसे में भीड़ नियंत्रित होती दिख रही है़ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोडरमा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किये गये हैं. आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है़ आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल की गाड़ी भी स्टेशन के पास रखा गया है़ इस बीच रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और टिकट लेकर ही यात्रा करें. स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान मुस्तैदी से तैनात हैं, जो विधि-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं. वाणिज्य विभाग के कर्मचारी भी यात्रियों की सुविधा के लिए तत्पर हैं. सख्ती के बाद टिकट बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे टिकट बिक्री भी तेज हो गई है़ गत चार दिनों में टिकट बिक्री से रेलवे को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ है़ 15 फरवरी को 1200 टिकट की बिक्री से 1,98,000, 16 फरवरी को 1850 टिकट की बिक्री से 3,05,250, 17 फरवरी को 1950 टिकट की बिक्री से 3,21,750 का राजस्व रेलवे को आया़ वहीं मंगलवार की शाम 4 बजे तक 1000 टिकट बिक चुके थे़ सीटीआई बच्चा सिंह ने बताया कि अब अधिकतर यात्री नियमों का पालन कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों में अब भी यह भ्रम है कि प्रयागराज के लिए टिकट अनिवार्य नहीं है़ रेलवे की सख्ती के कारण अब यात्री मजबूरन टिकट लेकर ही यात्रा कर रहे हैं. कुंभ स्पेशल ट्रेनों का हो रहा संचालन धनबाद रेल मंडल ने भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया है़ सोमवार को दोपहर 1:40 बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन धनबाद से खुली और कोडरमा होते हुए प्रयागराज रवाना हुई़ इसके अलावा, शाम 4 बजे एक और ट्रेन प्रयागराज के लिए चलायी गयी. कोडरमा के रास्ते सियालदह-टुंडला कुम्भ स्पेशल का परिचालन 21 को श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सियालदह-टुंडला-सियालदह कुंभ मेला विशेष ट्रेन चलायेगा़ यह ट्रेन कोडरमा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी़ पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 03105 (सियालदह-टुंडला कुंभ मेला विशेष) 21 फरवरी को सुबह 08:10 बजे सियालदह बजे खुलकर 12.37 बजे धनबाद, 13.07 बजे गोमो,13.27 बजे पारसनाथ, 13.50 बजे हजारीबाग रोड, 14.30 बजे कोडरमा, 15.45 बजे गया, 16.45 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 17.07 बजे डेहरी ऑन सोन, 17.25 बजे सासाराम, 18.08 बजे भभुआ रोड, 18.28 बजे चंदौली मझवार, 19.45 बजे डीडीयू एवं 23.10 बजे प्रयागराज जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.30 बजे टुंडला पहुंचेगी़ महाकुंभ के बाद श्रद्धालुओं की घर वापसी को सुगम बनाने के लिए वापसी की विशेष रेलगाड़ी संख्या 03106 (टुंडला-सियालदह कुंभ मेला विशेष) 22 फरवरी को सुबह टुंडला से 11.20 बजे खुलकर 19 बजे प्रयागराज, अगले दिन 00.05 बजे डीडीयू, 00.33 बजे चंदौली मझवार, 00.55 बजे भभुआ रोड, 01.38 बजे सासाराम, 02.00 डेहरी ऑन सोल, 20.20 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 03.20 बजे गया, 04.20 बजे कोडरमा, 05.00 बजे हजारीबाग रोड, 05.25 बजे पारसनाथ, 05.48 बजे नेसुब गोमो, 06.30 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 13 बजे सियालदह पहुंचेगी श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सियालदह-टुंडला-सियालदह कुंभ मेला विशेष ट्रेन चलाएगा़ यह ट्रेन कोडरमा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी़ पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 03105 (सियालदह-टुंडला कुंभ मेला विशेष) 21 फरवरी को सुबह 08:10 बजे सियालदह बजे खुलकर 12.37 बजे धनबाद, 13.07 बजे गोमो,13.27 बजे पारसनाथ, 13.50 बजे हजारीबाग रोड, 14.30 बजे कोडरमा, 15.45 बजे गया, 16.45 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 17.07 बजे डेहरी ऑन सोन, 17.25 बजे सासाराम, 18.08 बजे भभुआ रोड, 18.28 बजे चंदौली मझवार, 19.45 बजे डीडीयू एवं 23.10 बजे प्रयागराज जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.30 बजे टुंडला पहुंचेगी़ महाकुंभ के बाद श्रद्धालुओं की घर वापसी को सुगम बनाने के लिए वापसी की विशेष रेलगाड़ी संख्या 03106 (टुंडला-सियालदह कुंभ मेला विशेष) 22 फरवरी को सुबह टुंडला से 11.20 बजे खुलकर 19 बजे प्रयागराज, अगले दिन 00.05 बजे डीडीयू, 00.33 बजे चंदौली मझवार, 00.55 बजे भभुआ रोड, 01.38 बजे सासाराम, 02.00 डेहरी ऑन सोल, 20.20 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 03.20 बजे गया, 04.20 बजे कोडरमा, 05.00 बजे हजारीबाग रोड, 05.25 बजे पारसनाथ, 05.48 बजे नेसुब गोमो, 06.30 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 13 बजे सियालदह पहुंचेगी़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




