ePaper

शंभू, किशुन व मनोज सांसद प्रतिनिधि बने

Updated at : 19 Feb 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
शंभू, किशुन व मनोज सांसद प्रतिनिधि बने

सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चमगुदोखुर्द निवासी मनोज साव को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है.

विज्ञापन

मरकच्चो. प्रखंड के मरकच्चो मध्य निवासी शंभू कुमार सिंह को केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मरकच्चो प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है. शंभू कुमार सिंह ने इसके लिए मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आभार प्रकट किया है. इधर, शंभू कुमार सिंह के सांसद प्रतिनिधि मनोनीत होने पर कैलाश यादव, राजकुमार यादव, नवीन सिंह, रवींद्र पांडेय, रामचंद्र यादव, रामलाल यादव, श्रीकांत यादव, विकास यादव, राजेंद्र यादव, देवी सिंह यादव, हीरालाल पासवान आदि ने बधाई दी है. जयनगर. भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता घुरमुंडा गांव निवासी किशुन यादव को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. किशुन यादव के सांसद प्रतिनिधि बनने पर विधायक अमित कुमार यादव, जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश राम, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, परसाबाद मंडल अध्यक्ष विजय राणा, जयनगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता आदि ने बधाई दी है. चंदवारा. सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चमगुदोखुर्द निवासी मनोज साव को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है. श्री साव के सांसद प्रतिनिधि बनने पर विधायक अमित कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण यादव, मंडल महामंत्री नंद किशोर सोनी, धनेश्वर ठाकुर, रामलखन यादव, ललित शर्मा, सुखदेव यादव, बीरेंद्र यादव, किशोर यादव, भोला राम, उपेंद्र राम, राजू वर्मा, अरुण यादव, सन्नी कुमार, सिकंदर कुमार सहित कई लोगों ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola