वाहन के धक्के से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त

परसाबाद रेलवे स्टेशन के समीप से स्थित फाटक अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना बुधवार देर शाम की बतायी जाती है.
जयनगर. परसाबाद रेलवे स्टेशन के समीप से स्थित फाटक अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना बुधवार देर शाम की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार वाहन दुमदुमा की ओर से आ रहा था. गेट बंद होने के दौरान वाहन उसे टकरा गया, जिससे रेलवे गेट टूटकर बीच पटरी पर आ गया. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. वहीं दूसरी ओर आप लाइन से आ रही 13545 आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन से गेट टकरा गयी, जिससे गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस वजह से रेलवे फाटक के दोनों छोर पर करीब आधे घंटे जाम की स्थिति बनी रही. घटना की सूचना गेटमैन अशोक कुमार द्वारा स्टेशन प्रबंधक और आरपीएफ को दी गयी. समाचार लिखे जाने तक गेट को दुरुस्त किया जा रहा था. आरपीएफ वाहन की पहचान करने में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




