ePaper

बीडीओ और सीओ के समक्ष अपनी समस्या रखी

Updated at : 21 Feb 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ और सीओ के समक्ष अपनी समस्या रखी

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन द्वारा सशक्त सुरक्षित विकसित और करुणामय समाज निर्माण के लिए समस्या समाधान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चंदवारा. कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन द्वारा सशक्त सुरक्षित विकसित और करुणामय समाज निर्माण के लिए समस्या समाधान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, सीओ अशोक कुमार, बाल कल्याण विभाग से जॉन सोरेन व फाउंडेशन के सहायक परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से की. मौके पर बाल मित्र ग्राम महुआदोहर, चौराही, रोहनियाटांड़ व रेघवाटांड़ से आये बच्चों और ग्रामीणों ने बीडीओ व सीओ के समक्ष अपनी समस्या रखी. बीडीओ ने कहा कि बच्चों से जुड़ी हर समस्याओं का हम लोग त्वरित समाधान करने का हर संभव प्रयास करेंगे. वहीं सीओ अशोक कुमार ने कहा कि यह देख कर खुशी हो रही है कि बाल मित्र ग्राम के लोग आज अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेवार पदाधिकारियों से संवाद करने के लिए स्वयं उपस्थित हुए हैं. उन्होंने कहा कि सशक्त, सुरक्षित, विकसित एवं करुणामय समाज का निर्माण के लिए शिक्षा एवं जागरूकता बहुत ही आवश्यक है. मौके पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन से अमित कुमार, शिव कुमार, निकिता कुमारी, अमन कुमार, कृष्णा पासवान आदि मौजूद थे संचालन निकिता कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola