ePaper

सभी विकारों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा ली

Updated at : 20 Feb 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
सभी विकारों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा ली

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय में 89वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय में 89वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया. मोके राजयोगिनी शीला दीदी ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण की यादगार है. शिव बाबा इस धरती पर आकर मनुष्यों को देव स्वरूप में ढालने का ज्ञान और राजयोग की शिक्षा देते हैं. महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में धतूरा, भांग और बेलपत्र अर्पित करने के पीछे गहरा आध्यात्मिक संदेश छिपा है. ये प्रतीक है कि हमें अपने जीवन की बुरी आदतें, गलत संस्कार और विकार परमात्मा को समर्पित कर देने चाहिए, ताकि हम शुद्ध और पवित्र जीवन जी सकें. मुख्य अतिथि भाजपा नेता नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय आत्मा को सुंदर और पवित्र बनाने का अद्भुत ज्ञान प्रदान करता है. भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि शिवरात्रि हमें अपने अंदर छिपे अहंकार और नकारात्मकता को समाप्त कर ज्ञान की ज्योति जलाने का प्रेरणा देता है. समाजसेवी प्रदीप केडिया व अविनाश सेठ ने कहा कि हम स्वयं में बदलाव लाकर ही पूरे विश्व को बदल सकते हैं. समारोह में शिव बाबा का ध्वज फहराकर सभी ने विकारों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा ली गयी. इसके बाद आकर्षक झांकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया. इस अवसर पर ग्रिजली निदेशक अविनाश सेठ, उप प्राचार्या संजीता कुमारी, स्वाति अग्रवाल, रजनी खेतान, मीणा खेतान, रीता मीणा, संगीता अग्रवाल, सुधा, हेमंत सुधीर भाई, सुनील अग्रवाल, शंकर कुमार, सुमन कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola