ePaper

महाकुंभ जाने के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन

Updated at : 20 Feb 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
महाकुंभ जाने के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन

प्रयागराज महाकुंभ में अमृता स्नान के लिए गुरुवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही. दोपहर को हावड़ा से नयी दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस में लगभग 800 से अधिक श्रद्धालु भक्त रवाना हुए.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. प्रयागराज महाकुंभ में अमृता स्नान के लिए गुरुवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही. दोपहर को हावड़ा से नयी दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस में लगभग 800 से अधिक श्रद्धालु भक्त रवाना हुए. कोडरमा स्टेशन पर शाम चार बजे धनबाद से कोडरमा के रास्ते कुंभ एक्सप्रेस चलायी गयी, जिसमें भी सैकड़ों की संख्या में यात्री सवार हुए. बहरहाल माघ पूर्णिमा के एक सप्ताह के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ हो रही है. लगातार कोडरमा के अलावा रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह सहित बिहार के नवादा, रजौली से हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं और यात्रियों के सुविधा के लिए धनबाद रेल मंडल भी सफर को सुगम बनाने में लगा है. इधर सीटीआइ बच्चा सिंह, दीपक कुमार स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के अलावा जिला बल के जवान ओवरब्रिज , फुट ओवरब्रिज पर टिकट चेकिंग कर प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति दे रहे हैं. वहीं बुधवार की रात अत्यधिक भीड़ होने की वजह से गोड्डा से दिल्ली जा रही ट्रेन के सवारी राजधनवार और जमुआ में छूट गये थे. उन्हें कोवाड़ पैसेंजर से कोडरमा लाया गया. स्टेशन परिसर से कुंभ स्पेशल ट्रेन से भेजा गया. इधर 26 फरवरी तक श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय पुलिस को 24 घंटे ड्यूटी पर लगाया है, ताकि सफर में यात्रियों को असुविधा नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola