हादसे में एक परीक्षार्थी की मौत, नौ घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रोडीह के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे एक परीक्षार्थी की मौत हो गयी. वहीं नौ परीक्षार्थी घायल हो गये.
कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रोडीह के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे एक परीक्षार्थी की मौत हो गयी. वहीं नौ परीक्षार्थी घायल हो गये. मृतक की पहचान ज्योति कुमारी (पिता सतीश पंडित) तथा घायलों की पहचान चांदनी कुमारी (पिता उमेश चौधरी), पूर्णिमा कुमारी (पिता दिनेश पंडित), तन्नू कुमारी (पिता श्यामसुंदर राणा), निशु कुमारी (पिता सतेंद्र वर्णवाल), सोनम कुमारी (पिता संजय पंडित), नीलम कुमारी (पिता सुंदर यादव), दिलशाद अंसारी, अरमान अंसारी व सेहान अंसारी के नाम शामिल है. सभी घायल कमयडीह, गरहाई, पथलडीहा आदि गांव के हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक उपरोक्त परीक्षार्थी ऑटो रिक्शा में सवार होकर चंद्रोडीह से उत्क्रमित उच्च विद्यालय इंदरवा देहाती में मैट्रिक परीक्षा देने गये थे. परीक्षा के उपरांत सभी ऑटो से लौट रहे थे. इसी दौरान चंद्रोडीह के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सभी परीक्षार्थी घायल हो गये. शोर सुन कर पहुंचे लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां से ज्योति कुमारी की प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गयी. सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा नीलम कुमारी को रिम्स रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने ज्योति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




