ePaper

अधिकारियों ने की सड़क निर्माण कार्य की जांच

Updated at : 20 Feb 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों ने की सड़क निर्माण कार्य की जांच

माधोपुर पंचायत के सेलारी गांव में घटिया सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों द्वारा विरोध किये जाने पर कार्यपालक अभियंता वरुण कुमार व बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाइक ने गुरुवार को जांच की.

विज्ञापन

सतगावां. माधोपुर पंचायत के सेलारी गांव में घटिया सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों द्वारा विरोध किये जाने पर कार्यपालक अभियंता वरुण कुमार व बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाइक ने गुरुवार को जांच की. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की बात कही. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि लगभग आठ करोड़ रुपये है. इसकी कुल लंबाई लगभग 10 किलोमीटर है. सड़क का निर्माण कार्य 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है. यह सड़क ग्रामीण विकास विभाग कोडरमा द्वारा बासोडीह से कानी केंद्र तक बनायी जा रही है. ग्रामीणों की सडक निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की शिकायत पर डीसी के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया है. कार्यस्थल और जगह-जगह से सड़क निर्माण कार्य का मेटेरियल खोदकर उठाया गया है. उक्त मेटेरियल को जांच के लिए लैब भेजा जायेगा. वहीं पीसीसी निर्माण कार्य का जांच की गयी. उन्होंने बताया कि लैब जांच के बाद ही कार्य की गुणवत्ता पता चलेगा. साथ ही साथ कार्यस्थल पर मौजूद साइड इंचार्ज को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया गया. ग्रामीण राजीव रंजन, प्रमोद यादव, विकास कुमार, अमित कुमार, ब्रह्मदेव यादव, पंकज कुमार व रवि राज ने बताया कि संवेदक को इस सड़क का काम मिला है. संवेदक के एजेंसी द्वारा बहुत ही खराब काम किया जा रहा है. कनीय अभियंता की अनुपस्थिति में काम हो रहा है. कोई देखने वाला नहीं है. करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क बनने के साथ-साथ उखड़ भी रही है. कार्य योजना का डिस्प्ले बोर्ड भी स्थल पर नहीं लगाया गया है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola