ePaper

इंग्लिश ओलंपियाड में मॉडर्न के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Updated at : 20 Feb 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्लिश ओलंपियाड में मॉडर्न के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

इंग्लिश ओलंपियाड में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के आठ बच्चों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. पहली कक्षा की श्रीजा सौम्या अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर 875वां स्थान लाकर विद्यालय की टॉप स्कोरर रहीं.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. इंग्लिश ओलंपियाड में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के आठ बच्चों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. पहली कक्षा की श्रीजा सौम्या अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर 875वां स्थान लाकर विद्यालय की टॉप स्कोरर रहीं. उनका जोनल रैंक 124 रहा. दूसरी कक्षा की महक एंजल 2352वां अंर्तराष्ट्रीय रैंक लाकर टॉप स्कोरर रहीं. उसका जोन में 393वां रैंक रहा. चौथी कक्षा के शौर्य सिंह 1430 वां तथा 322वां जोनल रैंक लाकर अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रहे. पांचवीं कक्षा के आयशी केशरी, दिव्यांश काठवाला और आरव कुमार क्रमशः 4152, 3469, 4189वां अंर्तराष्ट्रीय रैंक लाकर अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रहे. सातवीं कक्षा से सुनय सहाना 5055वां अंर्तराष्ट्रीय रैंक लाकर अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रहे. अष्टम कक्षा से राबजोत सिंह अरोड़ा, तृणव आशीष तथा तनुश्री ने क्रमशः 3558, 3553 तथा 3982वां रैंक लाकर अपने वर्ग में श्रेष्ठ रही. मैथ्स कक्षा तीन से नविका कौशल, कक्षा चार से सरस वर्धन, कक्षा पांच से शौर्य अग्रवाल, कक्षा छह से प्रणव सामंतो, कक्षा सात से दिव्यांश कानवी, कक्षा अष्टम से पीयूष कुमार, कक्षा नवम से तेजस भालोटिया तथा कक्षा दशम से अंशु राज, अमित यादव तथा अंशुमन कुमार ने मैथ्स ओलंपियाड के दूसरे लेवल के लिए क्वालिफाई किया. साइंस ओलंपियाड के दूसरे लेवल के लिए कक्षा चार से आग्नेश राज, कक्षा पांच से उज्ज्वल कुमार राज, कक्षा नवम से तेजस भालोटिया तथा कक्षा दशम से कनिष्क छाबड़ा ने क्वालिफाई किया. उल्लेखनीय है कि साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी वैश्विक शैक्षणिक संगठन है. यह छात्रों में वैज्ञानिक मानसिकता विकसित करने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित करता है. प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola