ePaper

एक घंटे हड़ताल पर रहे एलआइसी कर्मी

Updated at : 20 Feb 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
एक घंटे हड़ताल पर रहे एलआइसी कर्मी

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बीमा कर्मचारी संघ झुमरीतिलैया द्वारा एक घंटे की हड़ताल की गयी. मौके पर संघ के सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि हड़ताल के माध्यम से हम प्रबंधन के समक्ष अपनी दो मांगे रखना चाहते हैं.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बीमा कर्मचारी संघ झुमरीतिलैया द्वारा एक घंटे की हड़ताल की गयी. मौके पर संघ के सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि हड़ताल के माध्यम से हम प्रबंधन के समक्ष अपनी दो मांगे रखना चाहते हैं. हमारी पहली मांग यह है कि एलआइसी में तृतीय और चतुर्थ संवर्ग में कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती की जाये तथा दूसरी अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मान्यता प्रदान की जाये. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सेवानिवृत्ति व अन्य कारणों से तृतीय और चतुर्थ संवर्ग में कर्मचारियों की संख्या काफी कम हो गयी है. बीमा धारकों को बेहतरीन सेवा प्रदान करने हेतु प्रत्येक कार्यालय में पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की जरूरत होती है. एलआइसी में नयी भर्ती होने से न सिर्फ उद्योग को फायदा होगा बल्कि देश के नौजवान शिक्षित युवाओं को अपना भविष्य संवारने का भी अवसर मिलेगा. हमारा संगठन अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ एलआइसी में एकमात्र यूनियन है, जिसकी सदस्यता 80 प्रतिशत से अधिक है. अगर प्रबंधन ने हमारी मांगों को नहीं माना तो कड़ा संघर्ष करने तैयार हैं. इस अवसर पर संघ के महावीर यादव, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, रामकुमार, लाल दास, पंकज कुमार , सुधीर कुमार, टिंकू कुमार, ललन कुमार, अशोक कुमार पासवान, अजय कुमार पासवान, मालती देवी, श्वेता पांडेय, स्नेहा जीवांशी, खुशबू कुमारी, खुशबू सिंह , श्रेया विश्वकर्मा, रवि कुमार, श्रीकांत उज्जवल, पंकज कुमार, रमन कुमार दास, कुमार कृष्णम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola