ePaper

प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकली

Updated at : 20 Feb 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकली

प्रखंड के जामु पंचायत स्थित काली मंडप के समीप नवनिर्मित गायत्री मंदिर में चार दिवसीय गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा सह 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण महायज्ञ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ.

विज्ञापन

मरकच्चो. प्रखंड के जामु पंचायत स्थित काली मंडप के समीप नवनिर्मित गायत्री मंदिर में चार दिवसीय गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा सह 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण महायज्ञ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर अखिल विश्व गायत्री परिवार मरकच्चो इकाई द्वारा इस अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है. नवनिर्मित गायत्री मंदिर से कलश यात्रा को जिप अध्यक्ष रामधन यादव, प्रमुख विजय कुमार सिंह, जिप सदस्य रीता देवी, पूर्व प्रमुख सावित्री देवी, पूर्व जिप सदस्य कैलाश यादव व जिप सदस्य प्रतिनिधि रविशंकर तिवारी मंटू ने रवाना किया. श्रद्धालु चक, विंडो, कोसडीहरा, सिमरिया होते हुए दशारो स्थित केशव नदी पहुंचे. यहां से कलश में जल भर कर दशारो, कोडरमा मुख्य मार्ग, डुमरडीहा, मदनपुर होते हुए जामु स्थित महायज्ञ स्थल पहुंचे. मौके पर हरिद्वार से आये राष्ट्रीय वक्ता श्याम बिहारी दुबे ने कहा कि गायत्री परिवार मानवता के कल्याण और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने और वैदिक ज्ञान सनातन धर्म के सिद्धांतों के बारे में शिक्षित करने के लिए काम करती है. कलश यात्रा में मुखिया बेदु साव, नीता कुमारी, रवींद्र कुमार गुप्ता, यज्ञ समिति अध्यक्ष प्रकाश कुमार शाहा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, सचिव शंकर कुमार गुप्ता, परमानंद साव, बीरेंद्र कुमार राणा, पंकज कुमार साव, गणेश प्रसाद, डोमन साव, भरत कुमार, प्रकाश साव, अशोक यादव, नवीन यादव, विवेक साव, जितेंद्र शाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola