ePaper

ग्रिजली कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Updated at : 17 Feb 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रिजली कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बिहार के नालंदा और राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण किया.

विज्ञापन

कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बिहार के नालंदा और राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण किया. राजगीर के घोड़ा कटोरा व नालंदा के प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का भ्रमण कर उक्त स्थल के सामाजिक और शैक्षणिक स्थितियों के ऐतिहासिक पहलुओं से गाइड डॉ रंजन कुमार द्वारा अवगत कराया गया. महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षुओं के मानसिक और शारीरिक तनाव को समाप्त करता है. शैक्षिक भ्रमण में सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा, डॉ मनीष कुमार पासवान, मनीष कुमार सिन्हा, खुशबू कुमारी सिन्हा, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, सुचित कुमार, सुधीर साव, विवेक कुमार, संजीत कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola