झारखंड संध्याकालीन महाविद्यालय में हुआ छात्राओं का स्वागत

झारखंड संध्या कालीन महाविद्यालय में समारोह आयोजित कर सत्र 2024 28 की छात्राओं का स्वागत किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि यश विश्वास व गरीबों के मसीहा संस्था के सचिव डॉ डीएन मिश्रा ने छात्राओं को नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित पाठ्यक्रमों से अवगत कराया.
कोडरमा. झारखंड संध्या कालीन महाविद्यालय में समारोह आयोजित कर सत्र 2024 28 की छात्राओं का स्वागत किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि यश विश्वास व गरीबों के मसीहा संस्था के सचिव डॉ डीएन मिश्रा ने छात्राओं को नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित पाठ्यक्रमों से अवगत कराया. सचिव ने छात्राओं को ज्ञान अर्जन के साथ-साथ जीवन में कठिन चुनौतियों और समस्याओं से निजात पाने का मूल मंत्र दिया. कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका महजबी परवीन ने किया. इस अवसर पर झारखंड इवनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनीष पंकज, झारखंड विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विकास राय, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मिथिलेश, जीटीसी के प्राचार्य डॉ अजय यादव, झारखंड इवनिंग कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ शशि भूषण मिश्रा, प्राचार्य डॉ विकास राय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




