क्रिकेट टीम इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट की टीम बोकारो रवाना

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 20 फरवरी से आहूत इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट टीम के लिए कोडरमा की टीम बोकारो रवाना हुई.
कोडरमा. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 20 फरवरी से आहूत इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट टीम के लिए कोडरमा की टीम बोकारो रवाना हुई. बोकारो में कोडरमा की टीम को हजारीबाग, सरायकेला, खरसावां, गोड्डा, जमशेदपुर और पाकुड़ से खेलना है. कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की सेलेक्शन कमेटी ने जेएससीए द्वारा खिलाड़ियों के जांचे गए सही प्रपत्र के आधार पर और ट्रायल मैच में खिलाड़ियों द्वारा किये गये अच्छे परफॉर्मेंस के आधार पर जिला अंडर 23 क्रिकेट टीम को चुना है. जिला क्रिकेट टीम में चयनित खिलाड़ियों में रोहित भारती (कप्तान), विकास कुमार यादव, नीरज यादव, कुमार हेमंत, रजनीश कुमार, नीतीश यादव, आदित्य राज, अभय कुमार सिंह, निरंजन कुमार, सुशांत वर्मा, आदित्य कुमार झा, आदित्य कुमार, नारायण चौधरी और आशीष कुमार के नाम शामिल है. वहीं टीम मैनेजर अभिराज गौतम को बनाया गया. केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि अंडर 23 टीम बुधवार को बोकारो के लिए रवाना हो गयी. उन्होंने कहा कि कोडरमा की टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, टीम अच्छा प्रदर्शन करेंगी. इस अवसर पर अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, अनिल सिंह, मनोज सहाय पिंकू, सोनू खान, सुमन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कौशिक, विशाल कुमार, मुकेश प्रभाकर, ओमप्रकाश, तहसीन हुसैन, कैंप इंचार्ज अभिराज गौतम, अजय झा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




