ePaper

स्कूलों में बच्चों के ठहराव के लिए सहयोग करें : रामधन

Updated at : 20 Feb 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों के ठहराव के लिए सहयोग करें : रामधन

राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश पर गुरुवार को बिरसा सांस्कृतिक भवन में मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश पर गुरुवार को बिरसा सांस्कृतिक भवन में मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने की. मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के ठहराव सुनिश्चित करने में आपलोगों की भूमिका काफी अहम है. निःशुल्क व बाल शिक्षा अधिकार, समग्र शिक्षा व नयी शिक्षा नीति को स्कूलों में बेहतर ढंग से लागू कराने तथा तीन वर्ष से 18 वर्ष के सभी बच्चों के नामांकन, स्कूलों में ठहराव व 12वीं कक्षा तक शिक्षा पूर्ण करें, इसमें आपलोगों की सहभागिता बहुत जरूरी है. सम्मेलन के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 मुखिया को जिप अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डीएसई अजय कुमार, बेदू साव, कन्हाई यादव समेत भारी संख्या में मुखिया मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola