घाटी में कंटेनर पलटा, चालक घायल

थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में जूस लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में वाहन चालक बरेली उत्तरप्रदेश निवासी 25 वर्षीय प्रमोद कुमार (पिता शेषवाल सिंह) घायल हो गया.
कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में जूस लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में वाहन चालक बरेली उत्तरप्रदेश निवासी 25 वर्षीय प्रमोद कुमार (पिता शेषवाल सिंह) घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक जूस लदा कंटेनर कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रहा था. इसी दौरान नौवांमाइल घाटी के समीप कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक घायल हो गया. कोडरमा पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.
पेट्रोल पंप परिसर में मिला छह बोरा अनाज, हो रही जांच
कोडरमा़ तिलैया थाना क्षेत्र के महतो अहरा के समीप संचालित तर्वे पेट्रोल पंप परिसर में मिले छह बोरा चावल और गेहूं मामले की जांच की जा रही है़ बताया जाता है कि जिले के अधिकारी को सूचना मिली थी कि सरकारी गोदाम से निकल रहे अनाज की कालाबाजारी के लिए उसे पेट्रोल पंप परिसर में वाहन से उतारा जा रहा है़ इस मामले की जानकारी के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार पूर्णेंदू के निर्देश पर एमओ कोडरमा कमल किशोर उक्त स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की़ हालांकि, उन्होंने कहा कि वहां कोई वाहन नहीं मिला़ उक्त स्थल पर छह बोरा गेहूं और चावल पड़ा था़ यह सरकारी गोदाम से निकला हुआ चावल गेहूं है या नहीं इस मामले पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




