ePaper

दोनों पक्षों में बनी सहमति, निर्णय को किया स्वीकार

Updated at : 21 Feb 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
दोनों पक्षों में बनी सहमति, निर्णय को किया स्वीकार

डोमचांच थाना क्षेत्र के रूपनडीह स्थित रैदास मंदिर परिसर में लगे होर्डिंग्स को हटाने को लेकर गत दिन रैदास जयंती के मौके पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री महिला बाल विकास मंत्रालय अन्नपूर्णा देवी और जिप अध्यक्ष रामधन यादव की पहल पर खत्म हो गया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. डोमचांच थाना क्षेत्र के रूपनडीह स्थित रैदास मंदिर परिसर में लगे होर्डिंग्स को हटाने को लेकर गत दिन रैदास जयंती के मौके पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री महिला बाल विकास मंत्रालय अन्नपूर्णा देवी और जिप अध्यक्ष रामधन यादव की पहल पर खत्म हो गया. यहां यह भी उल्लेखनीय है हो कि दोनों पक्षों के बीच उपजे विवाद को खत्म कराने को लेकर गत दिन कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव और जिप अध्यक्ष श्री यादव ने काफी प्रयास किया था. शुक्रवार को उक्त मामले को लेकर स्थानीय परिसदन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जिप अध्यक्ष रामधन यादव के नेतृत्व में दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई. इस दौरान दोनों पक्षों ने बारी-बारी से अपनी बात केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा. केंद्रीय मंत्री और जिप अध्यक्ष ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराते हुए सर्वसम्मति से सुलहनामा तैयार कराया, जिसे दोनों पक्षों ने स्वीकार किया. बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार रैदास मंदिर यथावत बना रहेगा. वहीं होर्डिंग को उत्तर-पश्चिम दिशा में लगेगा. रैदास मंदिर के सामने लगा झंडा यथावत रहेगा. झंडा केवल बजरंग बली का ही होगा. इसके अलावे लुगवार पिंडा का छोटा बोर्ड भी यथावत रहेगा. सुलह के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज किये गये मुकदमे को वापस लेने में सहयोग करने पर सहमति जतायी. मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारा से बढ़कर कुछ नहीं है. गांव के छोटे-मोटे झगड़े को आपस में बैठकर सुलझाएं. इस अवसर पर भागवत खटीक, सुजित मेहता, राजू दास, अजय दास, महेश दास, बाबूलाल दास, अनिल कुमार, धीरज दास, बालदेव दास, गणेश दास, जयनारायण दास, संतोष दास , सुरेश विश्वकर्मा, सतीश मेहता, संजय कुमार मेहता, मुकेश कुमार मेहता, दिनेश साव, अनिल पंडित, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola