ePaper

मध्याह्न भोजन तैयार करने के दौरान स्वच्छता जरूरी : एसीएमओ

Updated at : 20 Feb 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन तैयार करने के दौरान स्वच्छता जरूरी : एसीएमओ

फूड फोर्टिफिकेशन पर सिविल सर्जन सभागार में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. माैके पर एसीएमओ सह डीएस डॉ रंजीत कुमार ने कहा कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन तैयार करने के दौरान स्वच्छता रखना बहुत जरूरी है.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. फूड फोर्टिफिकेशन पर सिविल सर्जन सभागार में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. माैके पर एसीएमओ सह डीएस डॉ रंजीत कुमार ने कहा कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन तैयार करने के दौरान स्वच्छता रखना बहुत जरूरी है. रसोइयों को भोजन बनाने से पहले हाथों की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए. साथ ही उन्हें टोपी और एप्रोन का उपयोग करना चाहिए. जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पूर्णेंदु ने चावल के फोर्टिफिकेशन की जानकारी दी. वहीं डॉ मनोज कुमार निदेशक सीएनडी विनोबा भावे विश्विद्यालय ने फूड फोर्टिफिकेशन की जरूरत, महता और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने पान मसाला और तंबाकू का सेवन नहीं करने की सलाह दी. इस अवसर पर डीएसइ अजय कुमार, डीएसडब्ल्यूओ कनकलता तिर्की, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन, रसोइया, पीडीएस डीलर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola