ePaper

प्रशासन राज्य सरकार के नियंत्रण से बाहर है : माले

Updated at : 20 Feb 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन राज्य सरकार के नियंत्रण से बाहर है : माले

भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को परसाबाद में हुई. अध्यक्षता जिला सचिव राजेंद्र मेहता ने की.

विज्ञापन

जयनगर. भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को परसाबाद में हुई. अध्यक्षता जिला सचिव राजेंद्र मेहता ने की. मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉ जनार्दन प्रसाद, राज्य कमेटी सदस्य मो इब्राहिम व विजय पासवान ने कहा कि कोडरमा जिला में प्रशासन राज्य सरकार के नियंत्रण से बाहर है. भाजपा के सांसद व विधायक के इशारे पर अंचल से लेकर थाना तक प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है. जनसमस्याओं का समाधान निष्पक्ष होकर समाधान नहीं तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी. बैठक में सभी साथियों ने पार्टी का सदस्यता नवीकरण व भर्तीकरण चलाने का निर्णय लिया और पूरे जिले में 2000 पार्टी सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. फरवरी व मार्च माह में प्रखंड और जिला सम्मेलन होगा. इस अवसर मो इब्राहिम, विजय पासवान, जयनगर प्रखंड सचिव अशोक यादव, मरकच्चो प्रखण्ड सचिव बहादुर यादव, जिला कमेटी सदस्य भागीरथ सिंह घटवार, मुन्ना यादव, अशोक यादव, तुलसी राणा, असगर अंसारी, कृष्णकांत मेहता, मो सलीम, कौलेश्वर राणा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola